जयपुर से शुरू हुई AI किसान क्रांति: CM भजनलाल शर्मा बोले- केंद्रीय कृषि मंत्री किसान के दर्द और उसके समाधान को जानते हैं

जयपुर से शुरू हुई AI किसान क्रांति: CM भजनलाल शर्मा बोले- केंद्रीय कृषि मंत्री किसान के दर्द और उसके समाधान को जानते हैं

जयपुर : जयपुर से AI किसान क्रांति शुरू हुई. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने AI हैकथॉन को लॉन्च किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम में मौजूद सभी माननीयों का आभार जताया. मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह का तहेदिल से आभार जताया. 

उन्होंने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री किसान के दर्द और उसके समाधान को जानते हैं. इस योजना से किसानों के जीवन में खुशहाली आएगी. हम चाहते हैं हमारा किसान पूरी तरह से इसका उपयोग करे. यह आपके फोन में उपलब्ध रहेगी. हमारा किसान आत्मनिर्भर बने,किसान की आय बढ़े. यह केवल तकनीक नहीं, एक बदलाव भी है.

भारत विस्तार आप की आशा और उम्मीद पूरी करेगा:
मौसम, मंडी भाव, कीट रोग, मिट्टी, फसल सलाह और केंद्रीय योजनाओं की एक कॉल पर जानकारी मिलेगी.  AI से खेत-किसान जुड़ेंगे और 24 घंटे स्मार्ट जानकारी मिलेगी.  भारत विस्तार आप की आशा और उम्मीद पूरी करेगा. विकसित भारत के लिए विकसित किसान का होना जरूरी है. पीएम फसल बीमा योजना से भी किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है.

22 जिलों में किसानों को दिन में बिजली दी जा रही है:
भारत विस्तार एक तकनीक नहीं बल्कि एक बड़ा बदलाव है.  भारत विस्तार के जरिए 11 भाषाओं में किसान को जानकारी मिल सकेगी. किसान अन्नदाता ही नहीं राष्ट्र की आत्मा है. किसान के पास तकनीकी ज्ञान होगा तो उसकी आय में लगातार बढ़ोतरी होगी. 22 जिलों में किसानों को फिलहाल दिन में बिजली दी जा रही है. 

विकसित भारत के लिए विकसित किसान बहुत आवश्यक :
विकसित भारत के लिए विकसित किसान बहुत आवश्यक है. बाजरा, सरसों, ईसबगोल,और जीरा के उत्पादन में पूरे देश में राजस्थान पहले नंबर पर है. 14 लाख से अधिक पशुओं की बीमा पॉलिसी की है. मुझे विश्वास है की नई तकनीक से राज्य के किसान लाभान्वित होंगे. मुख्यमंत्री ने विकसित भारत 2047 में सभी से योगदान का आह्वान किया.