लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि यह वह सरकार है जो विरोध स्वीकार ही नहीं करती और अपना राग गाती रहती है. इतनी झूठी सरकार हमने, आपने नहीं देखी होगी. विकसित भारत राम जी योजना में इनका बजट कम हो गया. भाजपा की सरकार में जितनी भी पानी की टंकियां बन रही हैं. वह भ्रष्टाचार का भार सह नहीं पा रही हैं, जिसकी वजह से टूट रही है.
केवल मुसलमानों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों और गरीबों का फॉर्म 7 से नोटिस देकर वोट कटवा रहे हैं. Gen Z बड़े जागरूक नौजवान लोग हैं. उन्होंने सीएम का मतलब ‘corrupt mouth’ निकाला है. जो मुख्यमंत्री बिष्ट जी हैं, उनके अन रजिस्टर्ड संघी साथियों ने वंदे मातरम् कभी नहीं गाया. न आज़ादी के पहले गाया, न आज़ादी के बाद. JPNIC जिसने बनाया वो बीजेपी में चला गया.
पहले बीजेपी से मैं कहूंगा, जिसने JPNIC बनाया उसे अपनी पार्टी से निकालो. यह सरकार विरोध सहन नहीं करती, झूठ और भ्रष्टाचार की सरकार चल रही हैं. गरीबों और पिछड़ों पर अन्याय हो रहा है. नई योजनाओं का बजट कम किया जा रहा है. हमारी आवाज़ दबाई जा रही है, लोकतंत्र खतरे में है.