बीकानेर: 10 जनवरी को गृह मंत्री अमित शाह का जयपुर दौरा प्रस्तावित है. यहां गृह मंत्री अमित शाह पुलिस कांस्टेबल्स को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे. 10 हजार कांस्टेबल की भर्ती प्रकिया पूर्ण हो चुकी है.
दरअसल DGP राजीव शर्मा का प्रस्ताव था कि देश के गृह मंत्री कांस्टेबल्स को नियुक्ति पत्र दें. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने DGP राजीव शर्मा को बेहतर आयोजन का टास्क दिया.
जिलों के पुलिस अधीक्षक को भी कार्यक्रम में बुलाया गया है. SIR के चलते कार्यक्रम में ज़िला कलेक्टर्स को नहीं बुलाया जा रहा है. राजस्थान पुलिस बेड़े में 10 हजार कांस्टेबलों का शामिल होना भजनलाल सरकार के लिए भी बड़ी उपलब्धि है.