NEET-UG पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी, मास्टरमाइंड लेक्चरर के बाद अब बायोलॉजी का लेक्चरर हुआ गिरफ्तार

NEET-UG पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी, मास्टरमाइंड लेक्चरर के बाद अब बायोलॉजी का लेक्चरर हुआ गिरफ्तार

नई दिल्लीः NEET-UG पेपर लीक मामले मे एक और गिरफ्तारी हुई है मास्टरमाइंड लेक्चरर के बाद अब बायोलॉजी का लेक्चरर गिरफ्तार हुआ है. NEET-UG पेपर लीक मामले में अभी तक कुल 9 गिरफ्तारियां हो चुकी है. मास्टमाइंड पीवी कुलकर्णी के दो सहयोगियों की तलाश तेज है. गिरफ्तार मास्टरमाइंड लेक्चरर पीवी कुलकर्णी से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए. 

सूत्रों के मुताबिक पीवी कुलकर्णी और मनीषा वाघमारे के साथ दो और लेक्चरर का पेपर लीक कराने में अहम रोल है. दो और लैक्चरर की तलाश में CBI के पुणे और लातूर में छापेमार कार्रवाई कर रही. वीपी कुलकर्णी के साथ NEET एग्जाम कराने में NTA के साथ ये दोनों लैक्चरर जुड़े थे.