जयपुरः जयपुर में फिर हिट एंड रन का मामला सामने आया है. विश्वकर्मा थाना इलाके की ये घटना है. अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई.
पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है. मृतक के भाई मेकाराम की शिकायत पर थाने में मामला दर्ज हुआ. दुर्घटना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.