अनुराग ठाकुर को BCCI की गतिविधियों में भाग लेने की मिली अनुमति, सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

अनुराग ठाकुर  को BCCI की गतिविधियों में भाग लेने की मिली अनुमति, सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

नई दिल्लीः अनुराग ठाकुर की BCCI में वापसी हुई है. बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है अनुराग ठाकुर  को BCCI की गतिविधियों में भाग लेने की अनुमति मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने अपने पूर्व में पारित आदेशों में संशोधन किया है. जनवरी 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई थी. 

अनुराग ठाकुर पर BCCI की गतिविधियों में भाग लेने पर रोक लगाई थी. पूर्व BCCI अध्यक्ष व बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने सुप्रीम में याचिका दाखिल की थी. जिसमें उन्होंने संशोधन की मांग की थी. सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेशों को संशोधित करते हुए प्रतिबंध समाप्त किया.