आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी बोले- सेना और जनता के बीच गहरा संबंध

आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी बोले- सेना और जनता के बीच गहरा संबंध

जयपुर : आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि सेना और जनता के बीच गहरा संबंध है. यह आज जयपुर की परेड में दिखाई दिया. राजस्थान सरकार और जयपुर की जनता को धन्यवाद. देश की फौज में सबसे ज्यादा सैनिक राजस्थान ने दिए हैं.

परंपरा और परिवर्तन को सेना बहुत महत्व देती है. यही कारण है हजारों की मौजूदगी के बीच ऐतिहासिक परेड हुई. परेड का बड़ा मकसद नागरिकों को सेना के और करीब लाने का प्रयास किया. सेना हर वक्त किसी भी आक्रमण के लिए तैयार है.

फौजी कभी रिटार्ड नहीं होता:
भविष्य की लड़ाई हर दिन बदलती रहेगी. आज जो उचित लगा उसकी हमने तैयारी की है. और भविष्य की चुनौतियों के लिए आगे बदलाव दिखाई देंगे. आर्मी चीफ ने सवाल के जवाब में कहा कि फौजी कभी रिटार्ड नहीं होता. बीते कुछ साल में भारतीय सेना की सोच में बदलाव आया है.

हम भविष्य की सभी चुनौतियों के लिए भी तैयार:
हम केवल वर्तमान चुनौतियों की तैयारी ही नहीं कर रहे बल्कि भविष्य की सभी चुनौतियों के लिए भी तैयार हैं. इस दिशा में नई संरचनाएं बनाई जा रही है. जिन्हें भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार प्रशिक्षित किया जा रहा है. यह संरचनाएं भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप मिशन ओरिएंटेड सेवा के रूप में काम करेंगी. टेक्नोलॉजी का उपयोग सोल्जर को विस्थापित करने के लिए नहीं और सक्षम बनाने के लिए किया जा रहा है.