अडानी मामले पर अशोक गहलोत ने दिया बड़ा बयान, कहा- भारत सरकार की जगह BJP आगे आ रही है

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अडानी मामले पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि इस मामले में अब तक भारत सरकार की जगह बीजेपी ही बोल रही है, जबकि पूरा देश भारत सरकार की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है. 

राहुल गांधी को जयपुर एयरपोर्ट पर सी ऑफ करने के बाद मीडिया से बातचीत में गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी ने तो नेता प्रतिपक्ष के रूप में अपनी भूमिका निभा दी. अब इंतजार भारत सरकार की प्रतिक्रिया का है. चाहे गृह मंत्रालय हो या फिर वित्त मंत्रालय, इनको इस बारे में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए.

हैप्पी बर्थडे जयपुर — क्लिक करें