विदेश मंत्री के बयान पर अशोक गहलोत ने जताई आपत्ति, कहा- दो देशों के बीच चल रहे युद्ध के हालातों के बीच यदि मध्यस्ता की जाती है तो वह दलाली नहीं कहलाती

विदेश मंत्री के बयान पर अशोक गहलोत ने जताई आपत्ति, कहा-  दो देशों के बीच चल रहे युद्ध के हालातों के बीच यदि मध्यस्ता की जाती है तो वह दलाली नहीं कहलाती

जयपुर : पूर्व मुख्यमंत्री नेता अशोक गहलोत जयपुर एयरपोर्ट पहुंचें. जहां पर वह मीडिया से मुखातिब हुए. उन्होंने विदेश मंत्री के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि दो देशों के बीच चल रहे युद्ध के हालातों के बीच यदि मध्यस्ता की जाती है तो वह दलाली नहीं कहलाती. ऐसा बयान विदेश मंत्री को नहीं देना चाहिए था.

एलपीजी संकट और युद्ध के हालात के चलते आ रही परेशानी पर भी अशोक गहलोत ने कहा कि देश में कैसे हालात से सबको पता है. एपीजी संकट को लेकर सरकार को अपना पक्ष रखना चाहिए. राजस्थान में ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई गई है वो स्वागत योग्य है.

गौरतलब है कि ईरान युद्ध में पाकिस्तान की तरफ से मध्यस्थता करने का मुद्दा उठा तो विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि हम दलाल देश नहीं हो सकते. अमेरिका पाकिस्तान का इस्तेमाल साल 1981 से करता आ रहा है.