अशोक गहलोत का बयान, LPG सिलेंडर की किल्लत से आमजन त्रस्त, ऐसे समय में सरकार को अन्नपूर्णा रसोई का विस्तार कर राहत देनी चाहिए

अशोक गहलोत का बयान, LPG सिलेंडर की किल्लत से आमजन त्रस्त, ऐसे समय में सरकार को अन्नपूर्णा रसोई का विस्तार कर राहत देनी चाहिए

जयपुरः अशोक गहलोत ने कहा कि LPG सिलेंडर की किल्लत से आमजन त्रस्त है. ऐसे समय में प्रदेश सरकार को 'इन्दिरा रसोई योजना' (अन्नपूर्णा रसोई) का विस्तार कर राहत देनी चाहिए. चाहे श्रमिक हो, मुसाफिर हो, विद्यार्थी हो या मरीजों के परिजन. 

सस्ता और सम्मानजनक भोजन संकट के समय सबका संबल बना है. मौजूदा हालातों में इस योजना का दायरा बढ़ाना समय की मांग है. आने वाले संकट से बचने के लिए अविलंब इन रसोइयों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी करनी चाहिए.