असम: असम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कहा कि तीसरी बार असम में भाजपा की सरकार बनने जा रही है. शुरुआती रुझानों में ही भाजपा ट्रिपल डिजिट की तरफ बढ़ती हुई दिख रही है. अगला 5 साल असम के लिए बेहद खास होने वाला है. पश्चिम बंगाल में भी लोगों ने टीएमसी के खिलाफ वोट किया है.
आपको बता दें कि 126 विधानसभा सीट पर 722 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला हो रहा है. सभी 35 जिलों के 40 मतगणना केंद्रों पर EVM खोली जा रही है. असम की सभी 126 सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान हुआ था.
25 लाख से अधिक मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया. विधानसभा चुनाव में इस बार कुल मतदान 85.96 प्रतिशत हुआ. असम में सबसे बड़ा मुकाबला हिमंत बिस्वा सरमा और गौरव गोगोई के बीच है. चुनाव में पहचान की राजनीति, विकास और घुसपैठियों से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे.