समय से पहले हो सकते यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव ! केंद्र सरकार फरवरी 2027 से पहले चुनाव पर कर रही विचार

समय से पहले हो सकते यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव ! केंद्र सरकार फरवरी 2027 से पहले चुनाव पर कर रही विचार

नई दिल्ली : समय से पहले यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव होने हैं.

फरवरी में प्रस्तावित जनगणना के दूसरे चरण में कोई मुश्किल न आए इसे लेकर केंद्र सरकार फरवरी 2027 से पहले चुनाव पर विचार कर रही है. माना जा रहा इन राज्यों में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं.  चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक-'अभी मामले पर कोई चर्चा नहीं हुई है.

हालांकि तारीखों का फैसला जनगणना को ध्यान में रखकर लिया जाएगा. कब चुनाव होगा यह चुनाव आयोग की बैठक में तय किया जाएगा. दरअसल सरकारी अधिकारियों की चुनाव-जनगणना दोनों में ड्यूटी लगती है और इस बात को ध्यान में रखकर ही चुनाव का फैसला लिया जाएगा.