राजस्थान में मानसून का शुभ आगमन, जयपुर, कोटा, भीलवाड़ा सहित कई पूर्वी जिलों में हुई झमाझम बारिश

राजस्थान में मानसून का शुभ आगमन, जयपुर, कोटा, भीलवाड़ा सहित कई पूर्वी जिलों में हुई झमाझम बारिश

जयपुर : राजस्थान में मानसून का शुभ आगमन हो गया है. गुरुवार को 7 दिन की देरी से मानसून प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में पहुंच गया है. सामान्यतः 25 जून तक मानसून की एंट्री होती है. अब मानसून ने प्रदेश के 12 जिलों को कवर कर लिया है.  

जयपुर, कोटा, भीलवाड़ा सहित कई पूर्वी जिलों में झमाझम बारिश हुई. मानसून की उत्तरी सीमा टोंक गुजर रही है, जयपुर और अलवर से होकर अगले दो से तीन दिनों में इसके प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है. 

जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग में 5 से 7 दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा. पूर्वी एंव दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में कई स्थानों पर भारी से अतिभारी वर्षा की संभावना है.