नई दिल्लीः वित्त वर्ष 2025 में ऑटो खुदरा बिक्री में वृद्धि दर्ज की गई है. सालाना आधार पर 7.71% की वृद्धि दर्ज की. ऑटो खुदरा बिक्री 2.81 करोड़ यूनिट से अधिक रही. FADA के मुताबिक दोपहिया वाहन बिक्री (2W) में 7.24% की वृद्धि हुई.
यात्री वाहन बिक्री (PV) में 9.70% की वृद्धि हुई. वाणिज्यिक वाहन बिक्री (CV) में 6.71% की वृद्धि हुई. ट्रैक्टर बिक्री में 11.52% की वृद्धि दर्ज की.