नेपाल : हिंदू धार्मिक अनुष्ठानों के बीच बालेन ने शपथ ली. बालेन शाह नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने. रैपर से नेता बने शाह ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की. कैबिनेट के 15 में 9 मंत्री 30–40 साल के बीच है. मंत्रियों की औसत उम्र सिर्फ 38 साल है. नेपल में दुनिया की सबसे युवा सरकार बनी. रामचन्द्र पडैल ने शपथ दिलाई. केपी ओली सरकार के बाद सत्ता परिवर्तन हुआ.
Gen-Z आंदोलन के बाद युवा नेतृत्व का उभार है. आपको बता दें कि शुक्रवार को नेपाल की राजनीति में नया अध्याय सामने आया है. नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री बालेन शाह बने. बालेन शाह ने दोपहर 12.34 बजे पीएम पद की शपथ ली. राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने राष्ट्रपति भवन में शपथ दिलाई.
नेपाल की प्रतिनिधि सभा के नए सांसदों ने गुरुवार को शपथ ली थी. 63 सांसदों ने नेपाली के अलावा अपनी मातृभाषा में शपथ ली. 35 वर्षीय बालेन को अपनी नेतृत्व में नई कैबिनेट बनाने के लिए पूर्ण अधिकार दिए गए. बालेन 15 से 18 मंत्रियों की संख्या के साथ छोटी कैबिनेट बना सकते है.