भजनलाल कैबिनेट की हुई बैठक, राजस्थान में प्रदेश की पहली महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का होगा निर्माण 

भजनलाल कैबिनेट की हुई बैठक, राजस्थान में प्रदेश की पहली महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का होगा निर्माण 

जयपुर: भजनलाल कैबिनेट की बैठक हुई. बैठक में फैसला लिया गया कि राजस्थान में प्रदेश की पहली महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का निर्माण होगा. कैबिनेट ने इसके प्रावधानों को लेकर अनुमोदन किया.

CMO में हुई कैबिनेट की बैठक की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अध्यक्षता की. कैबिनेट के बाद मंत्री परिषद की बैठक हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान दौरे पर चर्चा हुई. राजस्व,ऊर्जा और कार्मिक विभाग के कई एजेंडों पर चर्चा हुई. बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई.

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, डॉ.प्रेमचंद बैरवा, UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल,मंत्री जवाहर सिंह बेढम,कन्हैया लाल चौधरी, मंत्री बाबूलाल खराड़ी,जोराराम कुमावत,मदन दिलावर,अविनाश गहलोत, मंत्री सुरेश रावत, सुमित गोदारा, हीरालाल नागर, डॉ.किरोड़ीलाल मीणा बैठक में मौजूद रहे.