करप्शन पर भजनलाल सरकार का सख्त एक्शन, RGHS के गड़बड़झाले में लिप्त 8 और चिकित्सा कार्मिक सस्पेंड

करप्शन पर भजनलाल सरकार का सख्त एक्शन, RGHS के गड़बड़झाले में लिप्त 8 और चिकित्सा कार्मिक सस्पेंड

जयपुर : करप्शन पर भजनलाल सरकार ने सख्त एक्शन लेते हुए RGHS के गड़बड़झाले में लिप्त 8 और चिकित्सा कार्मिक सस्पेंड कर दिए हैं. RGHS परियोजना निदेशक निधि पटेल की अनुशंसा पर कार्रवाई हुई है.

दरअसल, पिछले लम्बे समय से कार्रवाई की फाइल इधर से उधर घूम रही थी. हाल ही में उच्च स्तर से नाराजगी के बाद अब आनन-फानन में कार्रवाइयां शुरू हुई. भरतपुर RBM चिकित्सालय के नर्सिंग ऑफिसर सुरेश चन्द गुप्ता, सौरभ कुमार रावत, उच्चैन सीएचसी की एएनएम अनुपमा को सस्पेंड किया गया.

वहीं बयाना उप जिला अस्पताल के नर्सिंग ऑफिसर सत्यप्रकाश छावड़ी, नगला माय उप स्वास्थ्य केन्द्र के सीनियर नर्सिंग ऑफिसर मंजू कुमारी, खुड़ासा उप स्वास्थ्य केन्द्र की एएनएम मीना कुमारी,कुचावटी उप स्वास्थ्य केन्द्र की एएनएम किशन देई, हनुमानगपुरा उप स्वास्थ्य केन्द्र की एएनएम तुलसी देवी को सस्पेंड किया गया. 

चिकित्सा कार्मिकों पर RGHS में घोर अनियमितता, RGHS कार्ड का दुरुपयोग, राजकीय राशि का दुरुपयोग करने समेत कई तरह के गंभीर आरोप के चलते कार्रवाई  हुई. इससे दो दिन पहले तीन चिकित्सक शिक्षक समेत 7 डॉक्टर्स सस्पेंड किए जा चुके हैं.