Rajasthan Budget 2026: भजनलाल सरकार का भविष्योन्मुखी बजट आज, जवाहर सिंह बेढम बोले- राजस्थान की अर्थव्यवस्था में सुधार हो रहा, कांग्रेस की बातों में दम नहीं

Rajasthan Budget 2026: भजनलाल सरकार का भविष्योन्मुखी बजट आज, जवाहर सिंह बेढम बोले- राजस्थान की अर्थव्यवस्था में सुधार हो रहा, कांग्रेस की बातों में दम नहीं

जयपुरः भजनलाल सरकार का भविष्योन्मुखी बजट आज पेश होगा. इससे पहले गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम विधानसभा पहुंचे. गृह राज्य मंत्री बेढम ने बजट को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश का बजट सभी वर्गों के लिए शानदार होगा. राजस्थान की अर्थव्यवस्था में सुधार हो रहा है. 

कांग्रेस अपना रोना रो रही है, इन्होंने अपने कार्यकाल में कुछ नहीं किया. अब इनसे जवाब बनता नहीं आ रहा है तो यह इधर-उधर की हवाई बातें कर रहे हैं. कांग्रेस की बातों में दम नहीं है, भजनलाल है तो भरोसा है, मोदी है तो मुमकिन है. 

बजट की कॉपियां विधानसभा पहुंची:
उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी बजट पेश करेंगी. बजट की कॉपियां विधानसभा पहुंची. बजट 2026-27 से पर्यटन निगम की उम्मीद है. पर्यटन निगम को निजी होटलों से प्रतिस्पर्धा में लाने के लिए योजना की घोषणा संभव है. पर्यटन निगम में नई भर्ती और नई इकाई शुरू करने की घोषणा संभव है. बीमार और बंद इकाइयों के उचित निस्तारण को लेकर भी बजट में रोड मैप की घोषणा की उम्मीद है. उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी की दादी मां गायत्री देवी पर्यटन निगम की पहली चेयरमैन थी. ऐसे में पर्यटन निगम दीया कुमारी से पर्यटन निगम के उद्धार की उम्मीद लगाए बैठा है. 

गौशालाओं को एक बड़ी सौगात मिल सकती:
बजट में गौशालाओं को एक बड़ी सौगात मिल सकती है. राज्य बजट में मत्स्य कृषकों और मछुआरों को महत्वपूर्ण सौगात मिल सकती है. मत्स्य पालन के लिए खारे पानी की उपलब्धता वाले जिलों में 24 घंटे बिजली उपलब्धता की मांग है. भविष्य में निर्यातान्मुखी झींगा उत्पादन की संभावना को देखते हुए महत्वपूर्ण पहल होगी. चूरू,बीकानेर, हनुमानगढ़, नागौर, श्रीगंगानगर में भूमिगत खारा पानी में झींगा पालन की संभावनाएं है. पिछले वर्षों में लगभग 200 हेक्टेयर से अधिक निजी भूमि पर किसानों द्वारा झींगा पालन किया गया. केंद्रीय मत्स्य पालन विभाग की ओर से चूरू जिले को घोषित किया झींगा कलस्टर, मत्स्य किसानों की मांग पर विभाग की ओर से सीएम को भिजवाया गया प्रस्ताव, इस घोषणा से किसानों की आय में वृद्धि होगी.