SIR की अवधि 7 दिन और बढ़ाई, मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने जारी किए आदेश

SIR की अवधि 7 दिन और बढ़ाई, मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने जारी किए आदेश

जयपुरः SIR की अवधि 7 दिन और बढ़ाई गई है. 14 से बढ़ाकर 21 फरवरी की अवधि की गई है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने आदेश जारी किए है. कलेक्टरों की ट्रांसफर लिस्ट भी टली है. लिस्ट के अब फरवरी अंत में आने की संभावना है. तब IAS की भी बड़ी ट्रांसफर लिस्ट आ सकती है. 

SIR अवधि बढ़ाने से स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित होगी. 10 हजार अध्यापक इस काम में जुटे हैं. पिछले 6 माह से अध्यापक SIR में जुटे हैं. 12 मार्च से स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं है. परीक्षा से पहले अब रिवीजन का बहुत कम समय है.