जयपुर : राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम यानी RGHS में करप्शन पर भजनलाल सरकार सख्त एक्शन ले रही है. योजना में वित्तीय अनियमिता व गड़बड़झाले में लिप्त चिकित्सकों के बाद अब आठ अन्य चिकित्सा कार्मिकों पर कार्रवाई की गाज गिरी है. चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देश पर जिन आठ कार्मिकों को सस्पेंड किया गया है, उनमें चार नर्सिंग ऑफिसर और चार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता शामिल है.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) को लगातार सुदृढ़ बनाने के प्रयास जारी है. योजना में आमूलचुल परिवर्तन के लिए कई स्तर पर मंथन हो रहा है, लेकिन साथ ही अनियमितताएं करने वाले अस्पतालों, फार्मेसी स्टोर एवं कार्मिकों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई भी की जा रही है. कार्रवाई की इस कड़ी में चार नर्सिंग ऑफिसर्स समेत आठ चिकित्सा कार्मिकों को RGHS में घोर अनियमितता, RGHS कार्ड के दुरूपयोग, राजकीय राशि का दुरूपयोग करने समेत कई तरह के गंभीर आरोप के चलते सस्पेंड किया गया है.
इन कार्मिकों पर गिरी कार्रवाई की गाज
भरतपुर RBM चिकित्सालय के नर्सिंग ऑफिसर सुरेश चन्द गुप्ता,
सौरभ कुमार रावत, उच्चैन सीएचसी की एएनएम अनुपमा,
बयाना उप जिला अस्पताल के नर्सिंग ऑफिसर सत्यप्रकाश छावड़ी,
नगला माय उप स्वास्थ्य केन्द्र के सीनियर नर्सिंग ऑफिसर मंजू कुमारी,
खुड़ासा उप स्वास्थ्य केन्द्र की एएनएम मीना कुमारी,
कुचावटी उप स्वास्थ्य केन्द्र की एएनएम किशन देई,
हनुमानगपुरा उप स्वास्थ्य केन्द्र की एएनएम तुलसी देवी को किया गया सस्पेंड
इससे दो दिन पहले तीन चिकित्सक शिक्षकों समेत सात चिकित्सक हो चुके सस्पेंड
इसके अलावा एक अस्पताल और एक डायग्नोस्टिक सेंटर पर दर्ज कराई गई FIR
आरजीएचएस में अनियमितताओं पर लगातार जारी एक्शन
पूर्व में हो चुकी 19 एफआईआर, 64 कार्मिक सस्पेंड, 39 करोड़ की रिकवरी
चिकित्सा विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने दी जानकारी
उन्होंने बताया कि RGHS के सुचारू संचालन की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं
योजना में ऑडिट के दौरान अनियमितताएं सामने आने पर लिया गया एक्शन
मेडिकल कॉलेज सीकर में कार्यरत अस्थि रोग विभाग के सह आचार्य डॉ. कमल कुमार अग्रवाल,
डॉ. सुनील कुमार ढाका एवं जनरल मेडिसिन विभाग के सह आचार्य डॉ. मुकेश वर्मा,
सीएचसी किरवा के डॉ. राकेश कुमार, एसके अस्पताल के डॉ. गजराज सिंह, डॉ.
एसएस राठौड़ तथा डॉ. सुनील शर्मा को पूर्व में किया गया सस्पेंड