जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने CMR पर बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि अधिवक्ता हमारी न्याय प्रणाली का अभिन्न अंग है. पीड़ित वर्ग को त्वरित न्याय दिलाकर अधिवक्ता राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान देते हैं.
राजस्थान बार काउंसिल ने भी सीएम भजनलाल शर्मा का आभार जताया. बजट में 7.50 करोड़ रुपए के प्रावधान के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया. कहा कि सेवा और समर्पण ने भारतीय न्याय व्यवस्था को नये आयाम प्रदान किए. समाज के पीड़ित वर्ग को त्वरित न्याय दिलाकर अधिवक्ता राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान दे रहे है.
राजस्थान बार काउंसिल के लिए सहायता के रूप में 7.50 करोड़ का प्रावधान करने के लिए धन्यवाद दिया. प्रदेश में न्यायपालिका के और अधिक सुदृढ़ीकरण व विभिन्न विधिक मुद्दों पर चर्चा की गई.
मुख्यमंत्री ने कहा कि बार काउंसिल ऑफ राजस्थान कानूनी सुधारों को क्रियान्वित करने विधि शिक्षा और विधिक सहायता जैसे अन्य महत्वपूर्ण सराहनीय कार्य कर प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था में बड़ा योगदान दे रही है. राज्य सरकार प्रदेश की अदालतों में चरणबद्ध रूप से सुविधाओं का विस्तार कर रही है.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और एक पेड़ मां के नाम जैसे अभियानों के माध्यम से देश और समाज को एक नई दिशा दी है. अभियानों के व्यापक और सकारात्मक परिणाम हम सब देख रहे हैं. अधिवक्ता भी समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.
अधिवक्ताओं को अपने व्यस्त समय में से कुछ समय निकालकर सामाजिक सरोकारों से जुड़ना चाहिए. राजस्थान बार काउंसिल के अध्यक्ष भुवनेश शर्मा सहित वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे.