जयपुरः जयपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ. अनियंत्रित बस की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई. दोनों चाचा-भतीजा अपने घर से बाइक पर शादी में फेरे करवाने जा रहे थे. पीछे से आ रही MP नम्बर की बस ने टक्कर मार दी. हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया.
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. शव मोर्चरी में रखवाए. मृतक के पुत्र कृष्ण कुमार ने थाने में मामला दर्ज करवाया. दुर्घटना थाना पुलिस कर रही मामले की जांच कर रही है. बस्सी थाना इलाके की ये घटना है.