बिहारः नालंदा के शीतला मंदिर में भगदड़, 8 की मौत, CM नीतीश कुमार ने किया मुआवजे का ऐलान

बिहारः नालंदा के शीतला मंदिर में भगदड़, 8 की मौत, CM नीतीश कुमार ने किया मुआवजे का ऐलान

बिहार : नालंदा के शीतला मंदिर में भगदड़ मच गई. चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार को उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से मंदिर परिसर में अव्यवस्था की स्थिति बन गई. इस भगदड़ में 8 लोगों की मौत हो गई है. वहीं हादसे में 6 से ज्यादा लोग गंभीर घायल हुए हैं. 

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. बिहार सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों के लिए आपदा प्रबंधन विभाग से 4 लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपये (कुल 6 लाख रुपये) देने की घोषणा की है.

वहीं  डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने हादसे पर दुःख जताते हुए कहा नालंदा स्थित माता शीतला मंदिर में भगदड़ की दुखद घटना अत्यंत ही पीड़ादायक है. इस हादसे में जान गंवाने वाले और घायल हुए सभी श्रद्धालुओं के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं.

सरकार द्वारा पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता और राहत प्रदान की जा रही है. घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था की गई है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें तथा शोकाकुल परिवारों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.