दिवाली पर भी खुले रहेंगे बीसलपुर बांध के गेट ! 21 साल में पहली बार होगा ऐसा नजारा

जयपुरः बीसलपुर बांध से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. दिवाली पर भी बीसलपुर बांध के गेट खुले रहेंगे. बीते 21 साल में पहली बार ऐसा नजारा होगा जब दिवाली पर भी बीसलपुर बांध के गेट खुले रहेंगे. 

इस मानसून बांध ने जमकर खुशियां बांटी है. इस मानसून राखी, जन्माष्टमी, 15 अगस्त, नवरात्र, दशहरा और अब दिवाली पर गेट खुले दिखाई देंगे. बांध से वर्तमान में एक गेट खोलकर 3 हजार क्यूसेक पानी की निकासी हो रही है.