जयपुर: पेट्रोल और डीजल के फिर दाम बढ़ गए है. PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का बयान सामने आया है. गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि आने वाले दिनों में इन दोनों के दाम और बढ़ेंगे. देश में अब आर्थिक मंदी का दौर शुरु हो गया. राहुल गांधी ने पहले ही कह दिया था चुनाव खत्म होते ही दाम बढ़ेंगे और बढ़ भी गए. बीजेपी के नेता बाइक, पैदल और ट्रेन में सफर करने की नौटंकी कर रहे है.
आपको बता दें कि देश में फिर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए है. पेट्रोल में 86 पैसे और डीजल में 83 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई. 4 दिन में दूसरी बार तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जारी भारी उतार-चढ़ाव और पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते सैन्य तनाव का सीधा असर अब भारतीय उपभोक्ताओं की जेब पर दिखने लगा है.
देश की सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. आपको बता दें कि आम जनता के लिए ये दोहरा झटका है, क्योंकि 15 मई को ही तेल कंपनियों ने करीब 3 रुपए प्रति लीटर की बड़ी वृद्धि की थी. एक ही हफ्ते के भीतर ईंधन की दरों में यह दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है.
related}