विधानसभा अमृत महोत्सव की तैयारियां तेज, पूर्व और वर्तमान विधायक होंगे शामिल, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ की राजस्थान शाखा की आज विधानसभा में बैठक हुई. एक वर्ष तक चलने वाले अमृत महोत्सव के तहत होने वाले समारोह ऐतिहासिक और गौरवशाली होगे अलग अलग सम्मलेन होंगे. समारोह की विशिष्टता के अनुरूप देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष को आमंत्रित किया जाएगा. स्पीकर देवनानी ने कहा कि जुलाई माह में 1952 से अब तक के विधायकों का विशाल सम्मेलन होगा.

विधानसभा के अमृत महोत्सव के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. भावी कार्यक्रमों की रचना के लिए स्पीकर देवनानी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई. बैठक में संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली,CPA राजस्थान संघ के सचिव विधायक संदीप शर्मा, कार्यकारिणी समिति सदस्य विधायक  पुष्पेन्द्र सिंह,  श्रीचन्द कृपलानी,  शौभा चौहान,  हरिमोहन शर्मा,  हमीर सिंह भायल और  देवी सिंह शेखावत, विधान सभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा शामिल हुए.

-- विधानसभा का अमृत महोत्सव -- 
 जुलाई माह में होना बाला पहला कार्यक्रम होगा
 राजस्थान की पहली से सोलहवीं विधान सभा तक के पूर्व और वर्तमान सदस्यों का विशाल सम्मलेन
 इसमें लोकतंत्र की ऐतिहासिक यात्रा को जीवंत किया जाएगा
महत्वपूर्ण एवं उत्कृष्ट कानूनों
 सामाजिक परिवर्तनकारी निर्णयों और संसदीय परंपराओं की समीक्षा की जाएगी
समारोह में पूर्व विधान सभा अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और वरिष्ठतम सदस्यों का विशेष सम्मान होगा।
 लोकतंत्र के सफर के अनुभव और चुनौतियों, विधायी बिरासत, सदन की गरिमा और विधान सभा के डिजिटल रूपान्तरण पर भी सम्मेलन में चर्चा होगी
कार्यक्रमों में संसदीय और संविधान विशेषज्ञों के विशेष सत्र होंगे.
- अक्टूबर माह में दूसरा कार्यक्रम महिलाओं को समर्पित होगा
 इसमें देशभर की महिला विधायक आयेगी
 समाज से सदन तक में भूमिका निभाने वाली महिला विधायकों के विकासबादी दृष्टिकोण
नीति निर्माण और प्रशासन में महिलाओं की बढती भागीदारी के साथ पूर्व महिला विधायकों के अनुभवों और युवा महिला विधायकों की आकांक्षाओं पर भी होगी चर्चा 
तीसरे बड़े कार्यक्रम के तहत युवा जानेगें संसदीय शिष्टाचार
 जनवरी में प्रस्तावित समारोह में विद्यालय, महावि‌द्यालय और विश्ववि‌द्यालयों में संविधान जागरूकता पर प्रतियोगिताओं में चयनित छात्र युवा संसद में भाग लेंगे
चौथे बड़े कार्यक्रम के तहत अखिल भारतीय विधायी महाकुंभ होगा
 अमृत उत्सव का भव्य समापन अखिल भारतीय विधायी महाकुंभ से होगा
राजस्थान दिवस 2027 को प्रस्तावित महाकुंभ में देशभर के विधायी नेतृत्व की सहभागिता होगी
 राज्यों के विधानमंडलों, अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सचिवों को भी समारोह में बुलाया जायेगा   

राजस्थान विधानसभा के ऐतिहासिक सफर को लेकर स्पीकर देवनानी की पहल पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे. सबसे भव्य और विराट आयोजन में पीएम नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किए जाने पर विचार विमर्श किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन विधानसभा के कार्यक्रमों में आ चुके है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी शिरकत कर चुकें है.