जयपुरः आयकर विभाग में 1220 IRS अधिकारियों के तबादले हुए है. आयकर विभाग में देश व्यापी तबादले हुए है. प्रधान आयकर आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्त, संयुक्त आयुक्त, उपायुक्त, सहायक आयकर आयुक्त स्तर के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी. 89 IRS अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी मिली है. वार्षिक तबादला नीति के आधार पर तबादला सूचियां जारी हुई.
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड-CBDT ने मंगलवार देर रात तबादला आदेश जारी किए. थोड़ी देर पहले तीन अलग-अलग तबादला आदेश जारी हुए. 45 प्रधान आयकर आयुक्त को पदोन्नति के बाद जिम्मेदारियां मिली. 49 प्रधान आयकर आयुक्त के अनिवार्य तबादला नीति व समीक्षा के आधार पर 64 प्रधान आयकर आयुक्त के अन्य आधार पर तबादले हुए. 89 प्रधान आयकर आयुक्त को अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिली.
580 अतिरिक्त आयुक्त/संयुक्त आयुक्त के तबादले, 6 को CBDT में मौका मिला. DGIT Inv. जयपुर के अतिरिक्त निदेशक डॉ.संग्राम रमेश जगदाले को भी CBDT में मौका. 462 उपायुक्त/सहायक आयकर आयुक्त के तबादले, 13 को मिला CBDT में मौका, इन तबादला सूचियों के साथ ही आयकर विभाग में वार्षिक तबादलों का समापन हुआ. आदेश पर अवर सचिव राम लखन के हस्ताक्षर है.