जयपुर: बीजेपी के हरावल दस्ते युवा मोर्चा की प्रदेश टीम का ऐलान हो गया. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशों पर युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने टीम घोषित कर दी.सभी संभागों को प्रतिनिधित्व दिया.जातीय क्षेत्रीय गणित को साधा गया.हालांकि महिला चेहरे बेहद कम रहे. बीजेपी में नई ऊर्जा का संचार हो गया.युवा मोर्चा की टीम का ऐलान कर दिया गया.
युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने 63 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया.नई टीम में पुराने और अनुभवी कार्यकर्ताओं के साथ कई नए चेहरों को भी मौका दिया गया है. पार्टी नेतृत्व का मानना है कि यह कार्यकारिणी आगामी चुनावी रणनीति, बूथ स्तर तक संगठन मजबूती और युवाओं को पार्टी से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगी. 7 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 9 मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी, आईटी संयोजक, प्रशिक्षण प्रभारी और 20 प्रदेश प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गई है.
शंकर गोरा का दस्ता:
-प्रदेश उपाध्यक्ष - जितेन्द्र सिंह राठौड़, दीनदयाल गुर्जर, राकेश कटारिया, शिवराज सिंह, राकेश पंवार, सुदर्शन गौतम और आशीष कुल्हरी
-प्रदेश महामंत्री - ऋषिकेश मीणा, लोकेन्द्र सिंह और आदित्य पुजारी
-प्रदेश मंत्री - धीरज शर्मा, रघुनाथ बिश्नोई, राहुल लेघा, रमेश गुर्जर, कृष्ण पाल सिंह चुंडावत, दिनेश राणा, दिव्यांश भारद्वाज, वीके कुशवाहा और आदित्य सिंघानिया
नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर आवाज बुलंद कर रही युवा मोर्चा की नई टीम में कार्यकारिणी में मुख्य पदों पर पुरुष नेताओं का दबदबा देखने को मिला. पूरी “मैन बॉडी” में एक भी महिला को जगह नहीं दी गई. केवल निकिता शेखावत को प्रशिक्षण प्रभारी, ट्विंकल शर्मा को सह-प्रशिक्षण प्रभारी और वृंदा राठौड़ को प्रवक्ता बनाया गया है.
युवा मोर्चा नई टीम और खास तथ्य:
-बेस्ट सरपंच बना पदाधिकारी
-दिव्यांश भारद्वाज को प्रदेश मंत्री बनाया गया
-पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के ओएसडी महेंद्र भारद्वाज के पुत्र हैं दिव्यांश
-दिव्यांश टोंक जिले के आवां गांव के सरपंच हैं
-दिव्यांश “बेस्ट सरपंच अवॉर्ड” हासिल कर चुके
बीजेपी नेता भंवर सिंह पलाड़ा के पुत्र को बनाया उपाध्यक्ष:
-शिवराज सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया हैं
-पूर्व विधायक सुशील कंवर के बेटे है शिवराज सिंह
-शिवराज की मां सुशील कंवर मसूदा से विधायक रह चुकी
-अजमेर संभाग का प्रभावशाली नेता माना जाता है पलाड़ा को
सीकर के पूर्व जिला अध्यक्ष का पुत्र बना प्रदेश मंत्री:
-आदित्य सिंघानिया को बनाया प्रदेश मंत्री
-आदित्य भाजपा नेता और सीकर के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सिंघानिया के बेटे हैं
-पहली बार बीजेपी में किसी प्रभावी पद पर आए हैं
-मनोज सिंघानिया को प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के करीबी नेताओं में माना जाता है
आपराधिक छवि वाले नाम की इंट्री:
-विवाद बीके कुशवाह को प्रदेश मंत्री बनाए जाने को लेकर हो रहा है
-कुशवाह वर्ष 2022 में देशी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार हो चुके हैं
-हाल ही में उनका पत्थराव करते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था
-जिसमे भी कुशवाह के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी
-बीके कुशवाह को दिसम्बर 2025 में बीजेपी में शामिल हुए
-प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी और प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह पाठक ने दुपट्टा पहना कर पार्टी की सदस्यता दिलाई.
BJP प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने बीके कुशवाह को पद दिए जाने से जुड़े विवाद पर कहा कि पुराने केस में FR लग चुकी है शानदार टीम बनी है. इस मामले में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने कहा कि सभी पदाधिकारियों की प्रोफाइल जांची गई थी. यदि किसी पदाधिकारी के खिलाफ आपराधिक रिकॉर्ड सामने आता है तो उसकी जांच कर पार्टी उचित निर्णय लेगी. बहरहाल युवा मोर्चा की नई टीम का लक्ष्य रहेगा आगामी पंचायतराज और निकाय के चुनाव. भजन लाल सरकार की नीतियों को युवाओं के बीच ले जाने का जिम्मा युवा मोर्चा उठाएगी.