जयपुरः राजस्थान बीजेपी का महिला मोर्चा की नई टीम नवाचारों के कारण चर्चा में है. महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ की नई टीम में डॉक्टर्स और प्रोफेसर्स की फौज है. मकसद है सशक्त और शिक्षित का सन्देश देना.
डॉक्टर्स और प्रोफेसर्स देखने के लिए आपको अस्पताल या कॉलेज जाने की जरूरत नहीं है. इन्हें देखने और मिलने के लिए रुख करना पड़ेगा बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में मौजूद महिला मोर्चा का. महिला मोर्चा प्रदेश राखी राठौड़ की नई टीम कुछ ऐसी ही है. यहां उच्च शिक्षित महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी गई है. अगर महिला मोर्चा की सूची पर नजर डालें तो प्रदेश उपाध्यक्ष से लेकर प्रवक्ता और आईटी संयोजक तक हर पद पर शिक्षित चेहरों का वर्चस्व दिखता है.मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ ने खुद एलएलबी, एलएलएम और मैथ्स में एमएससी की डिग्री रखती है,तो उधर, डॉ. रजनी गावड़िया (MBBS, MS), डॉ. अंजली यादव (LLM, PhD), डॉ. नीलम मूंदड़ा (PhD), डॉ. मंजू मेघवाल (PhD माइक्रोबायोलॉजी) जैसी महिलाएं इस टीम का हिस्सा हैं.वहीं आईटी, सोशल मीडिया और रिसर्च जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी टेक्निकल और प्रोफेशनल बैकग्राउंड वाली महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई है.
___ राखी राठौड़ का पढ़ा लिखा कुनबा___
महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ है वेल एजुकेटेड
- राखी राठौड़ ने एलएलबी, एलएलएम और मैथ्स में एमएससी की है
नाम- पद डिग्री
विजय लक्ष्मी राजपुरोहित- प्रदेश उपाध्यक्ष - M.A., (लोक प्रशासन) पंचायतीराज में डिप्लोमा
निकिता राठौड़ - प्रदेश उपाध्यक्ष M.A., B.ED.
शिखा बेद - प्रदेश उपाध्यक्ष- BBA, M.COM, LLB.
श्रीमती ज्योति मिश्रा - प्रदेश उपाध्यक्ष- LLB. B.ED.
डॉ. शानू यादव - प्रदेश उपाध्यक्ष- BDS (DENTIST) M.A., (MBA)
रेखा परिहार - प्रदेश उपाध्यक्ष- M.A. B.ED.
अनुराधा माहेश्वरी - प्रदेश उपाध्यक्ष- M.A. HINDI
श्रीमती अंजू सैनी – प्रदेश उपाध्यक्ष- B.A.
सुनीता व्यास - प्रदेश महामंत्री M.A.
डॉ. अरूणा सिहाग - प्रदेश महामंत्री B.SC. हॉर्न्स विज्ञान, डॉ0 हलेक्ट्रो होमोपेथी
डॉ. मूर्ति मीणा - प्रदेश महामंत्री B.A. B.ED.
डॉ. रजनी गावड़िया - प्रदेश मंत्री M.B.B.S., M.S.
मुकेश कंवर - प्रदेश मंत्री B.A., M.A. (Political Science)
रेखा जैन - प्रदेश मंत्री M.SC., B.ED.
जयश्री दाधिच - प्रदेश मंत्री B.Com, M.Com, LLB
हंसिका गुर्जर - प्रदेश मंत्री B.Com, M.Com
अमरावती शर्मा - प्रदेश मंत्री M.A. B.ED.
डॉ. शीला चन्दन जाटव -प्रदेश मंत्री P.H.D. in Pshychotric (Pursuing)
सीमा अखावत - प्रदेश मंत्री B.A. M.A. I
सुषमा सोनी - प्रदेश कोषाध्यक्ष M.SC.
कनिका विश्नोई - प्रदेश सह कोषाध्यक्ष B.A.
मीना बनर्जी- कार्यालय मंत्री B.A. M. A.
बीना शर्मा - कार्यालय मंत्री M.A. HINDI, B.ED.
सुजाता मीणा - मीडिया प्रभारी B.COM, M.COM-
पूनम जैन - मीडिया सह प्रभारी CA., MBA.
पूजा गुरनानी - प्रदेश आई.टी. संयोजक B.A.
डॉ. सोनिका जैन - प्रदेश आई.टी. सह संयोजक - P.H.D., LLB, M.COM, MBA
प्रियंका त्यागी - सोशल मीडिया प्रभारी - MA, MCA
मनीषा जोधा - सह सोशल मीडिया प्रभारी - B.COM, M.COM-
श्रीष्टि सेठी - रिसर्च संयोजक -B. Tech in Computer Science
सुलभा सारदा - रिसर्च सह संयोजक - B.A., LLB
अनुपमा मोदी - प्रदेश प्रवक्ता - M.A.
अदिती शर्मा - प्रदेश प्रवक्ता - M.A., LLB
आंचल अवाना – प्रदेश प्रवक्ता - B.A. B.ED.
मंजू सैनी - प्रदेश प्रवक्ता - M.A., History
किरण मेघवाल - प्रदेश प्रवक्ता - B.A., M.A. LLB.
डॉ. अंजली यादव -प्रदेश प्रवक्ता - LLB, LLM, P.H.D IN LAW
रजनी सोनी - प्रदेश प्रवक्ता - M.A., B-ED.
निर्मला मकवाना -प्रदेश प्रवक्ता - BA & Textile Designer
ममता कुमावत - प्रदेश प्रवक्ता - B.A.
सुनिता सैनी - प्रदेश प्रवक्ता -B.A.
चेतना मीणा - प्रदेश प्रवक्ता -M.A. B.ED
रमेश कुमारी कौर –प्रदेश प्रवक्ता - 12TH
डॉ. नीलम मूंदड़ा- कार्यक्रम प्रभारी - Ph.D. in Geography
उमा शर्मा - मन की बात संयोजक -M.A. HISTORY
वीणा कुमारी दशोरा- मन की बात सह संयोजक - M.A. HISTORY, ENGLISH, B.ED
डॉं. मंजू मेघवाल - प्रशिक्षण प्रभारी -Ph.D. in Microbiology
रूबिया उपाध्याय - सह प्रशिक्षण प्रभारी - M.A. ENGLISH
देश की मोदी सरकार महिला आरक्षण बिल लाने जा रही है साथ ही नारी वंदन अधिनियम को सामने लागू किया जा चुका. इस कानून के तहत लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का प्रावधान किया जा रहा. ऐसे में राजनीतिक दल अब पहले से ही शिक्षित और सक्षम महिला नेतृत्व तैयार करने में जुट गए हैं. पढ़ा लिखा महिला मोर्चा निकाय और पंचायत चुनावों में गंभीरता के साथ टिकट मांगेगा तो इसके साथ ही सीएम भजन लाल शर्मा की महिलाओं से जुड़ी नीतियों और उपलब्धियों को घर घर तक लें जाने का भी कार्य करेगा.