VIDEO: गुरु पूर्णिमा पर बीजेपी के कार्यक्रम, प्रत्येक नेता करेगा साधु, संत, महात्मा और महंत का सम्मान, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर: गुरु पूर्णिमा पर बीजेपी प्रदेश व्यापी कार्यक्रम करने जा रही है.पार्टी के जनप्रतिनिधि ,पदाधिकारी और प्रमुख नेता अलग अलग मंदिर,आश्रम, मठों,गुरुद्वारों समेत प्रमुख धार्मिक स्थानों पर जाकर संत, साधु, महात्माओं, महंत को आदर सम्मान करेंगे. बहरहाल बीजेपी में कुछ विधायक ऐसे भी है जो खुद संत, महंत और पीठाधीश्वर है इनका सम्मान इनके अनुयायी करेंगे.बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ अपने गृह क्षेत्र पाली में संतों का सम्मान करेंगे और आशीर्वाद लेंगे. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बीजेपी के कार्यक्रमों की तुलना सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से की है.

बीजेपी को वैसी भी राष्ट्रवादी,हिंदूवादी पार्टी कहा जाता रहा है.ऐसे में गुरु पूर्णिमा पर होने कार्यक्रमों को बीजेपी ने भव्य ढंग से मनाने की ठानी है.बीजेपी के विधायक,नेता,पदाधिकारी अलग अलग धार्मिक स्थलों पर जाकर साधु,संत, महात्मा,महंत और पीठाधीश्वरों का सम्मान आदर किया जाएगा.बहरहाल खास बात ये भी है कि बीजेपी को साधु संतों की पार्टी भी कहा जाता है.वर्तमान में तीन बीजेपी के चार विधायक भगवाधारी है इनमें एक तो भजन लाल सरकार में मंत्री है.

बीजेपी के चार विधायक जो खुद "गुरु":
-ओटाराम देवासी, भोपाजी 
-भजन लाल सरकार में राज्यमंत्री और सिरोही विधायक
-बाली के पास मुंडारा चामुंडा माता मंदिर के पुजारी या भोपा
-रेबारी समाज के एकछत्र संत है
-बड़ी संख्या में इनके अनुयायी है
-पाली,जालौर, सिरोही,बाड़मेर,जोधपुर,बालोतरा प्रभाव क्षेत्र

बाबा महंत बालकनाथ योगी:
-तिजारा से बीजेपी के विधायक है बाबा बालकनाथ
-बाबा बालकनाथ अलवर से सांसद भी रह चुके
-गुरु पूर्णिमा के दिन उनसे आशीर्वाद लेने के लिए लगता है तांता
-नाथ संप्रदाय से जुड़ाव है उनकी पीठ का
-हरियाणा के रोहतक के पास बाबा मस्तनाथ पीठ पर हर साल लगता है फाल्गुन में मेला
-इस दौरान पीठाधीश्वर पारंपरिक स्वर्ण जड़ित पोशाक पहनते है
-बाबा मस्तनाथ को गुरु गोरखनाथ का अवतार कहा जाता है
-बाबा बालकनाथ योगी आठवें महंत के तौर पर गद्दी पर विराजमान है
-बाल्य अवस्था में मठ व्यवस्था में शुमार हो गए थे
-महंत चांदनाथ इनके गुरु रहे

प्रताप पुरी: 
-पोकरण विधायक प्रताप पूरी खुद महंत है
-मालानी सरहदी क्षेत्र की प्रसिद्ध तारातरा पीठ के महंत है प्रताप पुरी 
-मठ का सामाजिक स्तर पर व्यापक प्रभाव 
-गुरु पूर्णिमा पर इनके अनुयायी लेते है इनसे आशीर्वाद
-सभी समाजों के साथ ही राजपूत समाज की मठ के प्रति विशेष श्रद्धा है
-महंत मोहन पुरी से दीक्षा ली थी प्रताप पुरी 
-बाड़मेर,जैसलमेर समेत पूरी जोधपुर संभाग में मठ का प्रभाव

स्वामी बालमुकुंदाचार्य:
-जयपुर के हवामहल विधानसभा क्षेत्र से विधायक
-हाथोज के दक्षिण मुखी बालाजी मंदिर धाम के पीठाधीश्वर है बालमुकुंदाचार्य
-बाल मुकुंदाचार्य के बड़ी संख्या में शिष्य
-जयपुर के हाथोज धाम पीठ पर उनसे लेने आते है आशीर्वाद
-हाथोज में विशेष तौर पर गुरु पूर्णिमा पर होता है विशेष आयोजन
-जयपुर के चांदी टकसाल के प्रसिद्ध काले हनुमानी जी मंदिर महंत परिवार से आते है बाल मुकुंदाचार्य 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी गुरुओं और संत महात्मा के दर पर जाकर उनका सम्मान करेंगे.बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ अपने गृह क्षेत्र पाली में साधु संतों का आदर सम्मान करेंगे सभी बड़े नेता प्रमुख धर्म स्थलों पर जाएंगे पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का दतिया जाने का कार्यक्रम है. बीजेपी का मकसद है इन आयोजनों के जरिए समाज के हर वर्ग तक पहुंचना.