जयपुरः बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रेसवार्ता की. कहा कि अब गहलोत साहब को इंतजार नहीं करना चाहिए. उन्हें अब नई पीढ़ी को आगे आने देना चाहिए. कभी बेटों को दूर रखो. अब गहलोत साहब को संन्यास आश्रम की ओर जाना चाहिए. 75 के बाद यही करना चाहिए. अब जलवा उनका समाप्त हो चुका.
अशोक गहलोत के इंतजार शास्त्र पर प्रहार करते हुए कहा कि मुझे लगता है वो दिल्ली जाना चाहते है वहां भी इन दिनों उनके घोर विरोधी सक्रिय है. गहलोत आजकल संतोष शास्त्र में है गहलोत विवेक शून्य की तरह बात कर रहे. संसद के इसी सत्र महिला आरक्षण बिल लाया जा सकता है परिसीमन बिल को लाया जा सकता है. राजनीति के अंदर जिसके पास जो दायित्व है वे अपना दायित्व निभाए. महिला सरपंच है तो वही निभाए पति नहीं. यदि योग्यता है तो आगे आना चाहिए.
अदालत ने भी कहा यूसीसी की जरूरतः
यूनिफार्म सिविल कोड को लेकर कहा कि अदालत ने भी कहा यूसीसी की जरूरत है. शाहबानो केस में ऐसा हुआ था तब सुप्रीम कोर्ट ने यूसीसी की बात कही थी उत्तराखंड और गुजरात में कानून बना दिया असम में लाने की तैयारी राजस्थान में भी लाना चाहते है कानून सबके लिए एक होना चाहिए व्यवस्था हो तो सबको न्याय मिलता है विशेषकर महिलाओं को न्याय मिलता था हमने पार्टी की ओर से राजस्थान में मांग कर दी
कांग्रेस ने कभी बाबा साहेब को सम्मान नहीं दियाः
बाबा साहेब के जीवन चरित्र को सामने लाने का काम करेंगे. कांग्रेस ने कभी बाबा साहेब को सम्मान नहीं दिया. हमने बाबा साहेब के स्मारकों को महत्व दिया है. पांच राज्यों के चुनावों पर कहा कि पांचों में हम जीतेंगे. बंगाल में लहर चल रही है. केरल में हम मजबूती से आगे बढ़ रहे है. 6 अप्रैल को बीजेपी स्थापना दिवस है. हम त्यौहार की तरह पार्टी स्थापना दिवस को मनाएंगे. बूथ स्तर तक आयोजन होंगे.