BJP का अनूठा प्रशिक्षण महा अभियान, राजस्थान में 35 लाख भाजपाई पार्टी की पंच निष्ठाओं को सीखेंगे, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः हम राजनीतिक क्षेत्र में संगठन आधारित राजनीतिक दल है, हमारा संगठन कार्यकर्ता आधारित है और हमारा कार्यकर्ता विचारधारा आधारित है " ये शब्द है पीएम नरेंद्र मोदी के. बीजेपी का प्रशिक्षण महाअभियान इन्हीं शब्दों के समावेश के साथ चल रहा. नए सदस्यों को ट्रेनिंग देने के लिए नव-प्रवेशी पर फोकस है साथ ही कार्यकर्ता की उपस्थिति के लिए पार्टी के सरल एप को भरना आवश्यक है. संगठनात्मक शैली और हाईटैक तकनीक के साथ बीजेपी का महाप्रशिक्षण अभियान चल रहा. प्रशिक्षण में  रामजन्म भूमि आंदोलन इतिहास है तो साथ ही मोदी सरकार की विकास यात्रा.

लोकशक्ति यह राष्ट्रशक्ति है, संकल्पित हो बढ़े चलें । सामूहिकता, समरसता ले ग्राम - नगर हम चलें - चलें ||
सब मिल आयें, मिलकर बैठें, स्व का भाव जगाना है। 
एक दीप से जले दूसरा, जग का तिमिर मिटाना है। मिलजुलकर संगठन शक्ति से, प्रगति पथ पर बढ़े चलें ||
एक है सबकी विचारधारा, राष्ट्र सेवा में सर्व समर्पण |
 ध्येय नही है अपना दूजा, देश कार्य में तन - मन अर्पण | सुख - दुःख की इस धूप छाव में, मिलजुल के हम साथ चचलेंगे |
ये गीत बीजेपी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में जान फूंकता है और शुरुआत होती है पूर्ण वन्देमातरम गान से .. नए सदस्यों को ट्रेनिंग कार्यक्रम से जोड़ने के लिए नव प्रवेशी अभियान भी साथ साथ चल रहा.

__BJP के प्रशिक्षण का उद्देश्य___
वैचारिक प्रतिबद्धता का निर्माण करना
कार्य पद्यति एवं कार्यकर्ता व्यवहार में सिद्धता निर्माण करना
पार्टी के इतिहास एवं विकास की जानकारी
सक्षम एवं योग्य कार्यकर्ताओं का निर्माण करना
कार्यकर्ताओं मे  समाज के प्रति संवेदनशीलता एवं दायित्व बोध जागृत करना
_राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आने वाली चुनौतियों, घटनाओं एवं नैरेटिव (विमर्श) के प्रति जागरूकता का निर्माण करना विकास कार्यों के साथ समाज को जोड़ना
_आधुनिक तकनीक के उपयोग अनुरूप स्वभाव का निर्माण करना

किसी भी अभियान की सफलता टिकी है गुणवत्ता पर यही कारण है कि बीजेपी के प्रशिक्षण कार्यक्रम सरल एप्प की अपनी अहम भूमिका है. ये साबित करेगा कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रति कितने गंभीर है. सरल एप्प के जरिए ही ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता भी रखी गई जो परखने के लिए प्रशिक्षण देने का उद्देश्य कितना सरल और कितना सफल है जो मेधावी है उसे प्रमाण पत्र भी पार्टी का मिलेगा.

भारत और राजस्थान बीजेपी की इतिहास यात्रा को प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेष तौर पर बताया गया है. जेपी माथुर से लेकर मदन राठौड़ तक अध्यक्षीय यात्रा. भैरों सिंह शेखावत से लेकर भजन लाल शर्मा तक का शासन काल. इनमें सबसे अहम बीजेपी के दिग्गजों के वो महत्वपूर्ण संदेश जो वक्ताओं के जरिए प्रशिक्षण प्रतिभागियों को बताए जा रहे.

__ दिग्गजों के कथन प्रशिक्षण के वचन__
भैरों सिंह शेखावत __

" विकास के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है अशिक्षित होने से अच्छा है कि व्यक्ति भूखा रहे और कपड़ों के बिना रहे पर शिक्षा से वंचित न हो"

वसुंधरा राजे 
" जनता ही हमारे लिए भगवान है एक सच्चे पुजारी की तरह हम जनता की सेवा करते हुए राजस्थान को विकास में सिरमौर बनाएंगे"

भजन लाल शर्मा 
" हमारी सरकार महिलाओं के उत्थान,भ्रष्टाचार को शून्य पर लाने और गरीबों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है"

__ वो आंदोलन जो राजस्थान जनसंघ बीजेपी के उभार में अहम रहे__

-जेपी आंदोलन ..राजस्थान में जनसंघ कार्यकर्ताओं की भूमिका रही भैरों सिंह शेखावत समेत कई नेता जेल गए

- आपातकाल विरोधी आंदोलन
- राम जन्मभूमि आंदोलन .. पालमपुर प्रस्ताव के बाद राजस्थान में रथयात्रा को व्यापक जन समर्थन मिला भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही ग्राम चेतना यात्रा निकाली गई
- भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन. कांग्रेस सरकार के खिलाफ राजस्थान में वसुंधरा राजे की अगुवाई में व्यापक आंदोलन हुआ नतीजा ये रहा कि 2013 में 163 सीटों की प्रचंड बहुमत मिल

CM भजन लाल शर्मा खुद संघ निष्ठ है यही कारण है कि राजस्थान बीजेपी के महा प्रशिक्षण अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ रोजाना रिपोर्ट ले रहे अभी मंडल स्तर पर अभियान चल रहा इसके बाद जिला स्तर पर और फिर प्रदेश स्तर पर ट्रेनिंग कैंप लगेंगे. मोर्चा, विभाग, प्रकोष्ठ और जनप्रतिनिधियों के लिए अलग अलग ट्रेनिंग कैंप होंगे. इतना ही नहीं बीजेपी नेताओं के निजी सहायक और कार्यालय स्टॉफ को भी प्रशिक्षण कार्यक्रम से जोड़ा गया है. पांच साल बाद हो रहा ट्रेनिंग कैंप कई मायनों में पुराने से अलग है  

बीजेपी का ये अभियान दुनिया के किसी भी सियासी दल का सबसे बड़ा ट्रेनिंग कैंप है गंभीरता इतनी है कि बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री BL संतोष हर पांच दिन में VC करते है और फीडबैक लेते है. जाहिर है बीजेपी को इसलिए "पार्टी विद डिफरेंस"कहा जाता है 
इसलिए बीजेपी