जयपुरः मावठे में नौका विहार से विश्व विरासत आमेर की फिजा निखरेगी. जसराज इंफ्रा को मावठा झील बोटिंग का पर्यटन निगम ने अनुबंधित मिला है. कल से शुरू हुए ट्रायल के बाद जल्द मावठा झील में आधिकारिक बोटिंग शुरू होगी. 25 पैडल बोट, 5 शिकारा, 20 व 30 सीटर लक्ज़री बोट तैयार हो गई है. लाइव लोक संगीत वाली 30 सीटर बोट से पर्यटकों को रोमांटिक अनुभव मिलेगा.
दो रेस्क्यू बोट, आठ विशेष साइकिल और बोटिंग के लिए दो जेटी लगाई जा रही. गार्डन व पार्किंग पॉइंट पर अलग-अलग जेटी, छह सुरक्षा गार्ड तैनात रहेंगे. न्यूनतम किराया 150, अधिकतम 1500 रुपये, हर वर्ग के सैलानी आकर्षित होंगे. 20 फरवरी को आमेर विश्व विरासत क्षेत्र में पर्यटन रोमांस का नया अध्याय जुड़ेगा. आमेर किला के सामने झील में नौकायन खास आकर्षण बनेगा. जयपुर पर्यटन मानचित्र पर मावठा झील नया पिकनिक हॉटस्पॉट बनेगी.