भारतीय शेयर बाजार की तेजी पर ब्रेक, सेंसेक्स 398.13 अंक टूटकर 81,523.16 अंक पर हुआ बंद

भारतीय शेयर बाजार की तेजी पर ब्रेक, सेंसेक्स 398.13 अंक टूटकर 81,523.16 अंक पर हुआ बंद

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार की तेजी पर ब्रेक लग गया है. दो दिनों की शानदार तेजी के बाद आज बाजार में गिरावट आई. दोपहर बाद निवेशकों की बिकवाली से बाजार में गिरावट आई.

सेंसेक्स 398.13 अंक टूटकर 81,523.16 अंक पर बंद हुआ. जबकि निफ्टी 122.65 अंकों की कमोजारी के साथ 24,918.45 अंक पर बंद हुआ. आज ऑटो और सरकारी बैंकों के स्टॉक्स में बड़ी बिकवाली देखने मिली. सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी रही.