लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने X पर पोस्ट किया है. छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर श्रद्धांजलि दी. सीएम योगी ने हिंदवी स्वराज' के संस्थापक शिवाजी महाराज को कोटि-कोटि नमन किया. सनातन संस्कृति के अप्रतिम रक्षक, राष्ट्रधर्म के उपासक को नमन किया. उनका त्याग, पराक्रम, स्वाभिमान सभी को प्रेरित करती रहेगी. उनकी राष्ट्रभक्ति की अमिट गाथा युग-युगांतर तक प्रेरित करती रहेगी.
आपको बता दें कि आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती है. छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 में हुआ. छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म पुणे के पास स्थित शिवनेरी किले में हुआ. छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर महाराष्ट्र में सार्वजनिक अवकाश होता है. उनकी जयंती को उत्साह, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाता है.
लोग उनके सम्मान में जुलूस,लोकगीत और उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते है. जयंती के माध्यम से शिवाजी महाराज के साहस, प्रशासनिक कौशल, युद्ध कला और उनकी वीरतापूर्ण विरासत को याद करना है. उन्होंने बीजापुर की आदिलशाही और मुगलों के खिलाफ लड़कर 'हिंदवी स्वराज्य' की स्थापना की. उन्हें भारतीय नौसेना का जनक भी माना जाता हैं.