2021 राजस्थान SI भर्ती रद्द करने का मामला, सुप्रीम कोर्ट आज करेगा अहम सुनवाई

2021 राजस्थान SI भर्ती रद्द करने का मामला, सुप्रीम कोर्ट आज करेगा अहम सुनवाई

जयपुर : 2021 राजस्थान SI भर्ती रद्द करने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट आज अहम सुनवाई करेगा. जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच  सुनवाई करेगी. करीब 332 से ज्यादा चयनित अभ्यर्थियों ने SC में याचिका दायर की. याचिका में राजस्थान हाईकोर्ट के डिवीजन बेंच के फैसले को चुनौती दी है.

HC की डिवीजन बेंच ने अपने सिंगल बेंच के भर्ती प्रक्रिया रद्द करने के फैसले को बरकरार रखा था. अब चयनित उम्मीदवारों ने याचिका में मांग की, पूरी भर्ती प्रक्रिया को रद्द ना किया जाए. साथ ही असफल अभ्यर्थियों ने भी SC में कैविएट दायर की है.

2021 राजस्थान SI भर्ती रद्द करने का मामला
-मामले पर सुप्रीम कोर्ट आज करेगा अहम सुनवाई 
-जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच करेगी सुनवाई 
-करीब 332 से ज्यादा चयनित अभ्यर्थियों ने SC में दायर की याचिका
-याचिका में राजस्थान हाईकोर्ट के डिवीजन बेंच के फैसले को दी चुनौती
-HC की डिवीजन बेंच ने अपने सिंगल बेंच के भर्ती प्रक्रिया रद्द करने के फैसले को बरकरार रखा था
-अब चयनित उम्मीदवारों ने याचिका में मांग की, पूरी भर्ती प्रक्रिया को रद्द ना किया जाए
-साथ ही असफल अभ्यर्थियों ने भी SC में दायर की है कैविएट