सावधान ! जगतपुरा महल रोड पर आज नहीं मिलेगी एंट्री, पहली बार हो रही सेना की ऐतिहासिक परेड के चलते रूट में बड़े बदलाव

सावधान ! जगतपुरा महल रोड पर आज नहीं मिलेगी एंट्री, पहली बार हो रही सेना की ऐतिहासिक परेड के चलते रूट में बड़े बदलाव

जयपुर: जयपुर में जगतपुरा के महल रोड क्षेत्र में सफर करने वाले जरा ध्यान दें. सावधान ! जगतपुरा महल रोड पर आज एंट्री नहीं मिलेगी. पहली बार हो रही सेना की ऐतिहासिक परेड के चलते रूट में बड़े बदलाव किए गए है. आर्मी डे परेड को लेकर सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा. खाटू श्याम सर्किल से NRI चौराहे और अक्षय पात्र की तरफ जाने वाला सामान्य यातायात NRI चौराहे से डायवर्ट कर हल्दीघाटी मार्ग और VIT रोड पर संचालित होगा. 

विधाणी चौराहे की तरफ से बॉम्बे हॉस्पिटल और अक्षय पात्र की ओर जाने वाला सामान्य यातायात बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहे से डायवर्ट कर केंद्रीय विहार मार्ग पर संचालित होगा. यातायात का अत्याधिक दबाव होने पर विधाणी चौराहे की तरफ से बॉम्बे हॉस्पिटल जाने वाला सामान्य यातायात विधाणी चौराहे से डायवर्ट कर महात्मा गांधी रोड की ओर भेजा जाएगा. राणा सांगा मार्ग से अक्षय पात्र चौराहे और महल रोड की तरफ जाने वाले सामान्य यातयात को द्वारकापुरा सर्किल और गौतम बुद्ध सर्किल से डायवर्ट कर समानांतर मार्गों पर संचालित किया जाएगा.  

गोनेर मार्ग से अक्षय पात्र चौराहे और महल रोड की तरफ जाने वाले सामान्य यातयात को डी-मार्ट सर्किल से डायवर्ट कर समानांतर मार्गों पर संचालित किया जाएगा. NRI चौराहे से बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहे तक महल रोड पर खुलने वाले आवासीय कॉलोनियों के गेट और छोटे रास्तों से किसी भी प्रकर का यातायात प्रवेश नहीं हो सकेगा.