जयपुर: ध्यान दें, बच्चों और अभिभावकों के लिए खास मैसेज है! केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं-12वीं के बोर्ड एग्जाम का आज से आगाज हुआ. कई जगह बच्चे एग्जाम सेंटर देरी से पहुंचे. स्कूल प्रशासन ने एंट्री देने से मना किया.
अंत में काफी गुजारिश के बाद स्कूल प्रशासन ने बच्चों को एंट्री दी. दरअसल 10.30 बजे बच्चों की परीक्षा शुरू होनी थी. बच्चों को पहले से ही निर्देश दिए गए थे. 10 बजे बाद किसी बच्चे को सेंटर पर एंट्री नहीं दी जाएगी.
#Jaipur: ध्यान दें, बच्चों और अभिभावकों के लिए खास मैसेज !
— First India News (@1stIndiaNews) February 17, 2026
CBSE की 10वीं-12वीं के बोर्ड एग्जाम का आज से हुआ आगाज, कई जगह बच्चे एग्जाम सेंटर पहुंचे देरी से, स्कूल प्रशासन ने एंट्री...#RajasthanWithFirstIndia @cbseindia29 @i_dimplesharma pic.twitter.com/LZPTor3gI0
लेकिन कई जगह ट्रैफिक जाम और अन्य कारणों की वजह से बच्चे लेट हुए. ऐसे में अभिभावक तय समय में बच्चों को सेंटर पर लेकर आएं. अगर किसी भी बच्चे का अब पेपर छूटता है, तो उसे एक साल की दोबारा मेहनत करनी होगी. इसलिए अभिभावक करीब आधे घण्टे पहले बच्चों के साथ सेंटर पर पहुंचे.