जनगणना 2027 के पहले चरण के पूर्व परीक्षणों का दौर होगा शुरू, जयपुर के विद्याधर नगर जोन बाड़मेर में होगा टेस्ट सर्वे

जनगणना 2027 के पहले चरण के पूर्व परीक्षणों का दौर होगा शुरू, जयपुर के विद्याधर नगर जोन बाड़मेर में होगा टेस्ट सर्वे

जयपुर : जनगणना 2027 के पहले चरण के पूर्व परीक्षणों का दौर शुरू होगा. जयपुर के विद्याधर नगर जोन, बाड़मेर में टेस्ट सर्वे होगा. चयनित नमूना क्षेत्रों में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना होगी. 

10 से 30 नवंबर तक मकान सूचीकरण होगा. 1 से 7 नवंबर तक स्व-गणना के लिए भी विकल्प होगा. सांख्यिकी विभाग ने अधिसूचना जारी की. केंद्रीय गृह मंत्रालय की 16 अक्टूबर को जारी अधिसूचना बाद यह अधिसूचना जारी हुई. 

उधर जनगणना निदेशालय, जयपुर ने प्रशिक्षण का दौर शुरू किया. कल मुख्य जनगणना अधिकारी के रूप में जिलों के कलेक्टर्स नियुक्त होंगे. जो अन्य अधिकारियों की नियुक्ति करेंगे.