जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बड़ी पहल की. हरित अरावली विकास परियोजना के तहत सघन वृक्षारोपण होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने खनन लीज जारी करने में सुप्रीम कोर्ट और सीईसी द्वारा समय-समय पर जारी की गई गाइडलाइंस की पालना की. साथ ही सभी पर्यावरण सुरक्षा उपायों का सख्ती से पालन किया. अरावली पर्वतमाला को हरा-भरा बनाने के लिए 250 करोड़ रुपये की परियोजना है.
250 करोड़ की हरित अरावली विकास परियोजना बनाई गई है. परियोजना के तहत अरावली वाले जिलों के 32 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में सघन वृक्षारोपण कराया जा रहा है. बैठक में मुख्यमंत्री कार्यालय,वन एवं पर्यावरण तथा खान विभाग के उच्चाधिकारी मौजूद रहे.