मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लघु उद्योग भारती की स्मारिका का किया विमोचन, बोले- हस्तशिल्प ग्रामीण भारत को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लघु उद्योग भारती की स्मारिका का किया विमोचन, बोले- हस्तशिल्प ग्रामीण भारत को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम

जोधपुरः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर दौरे पर है. लघु उद्योग भारती की स्मारिका का विमोचन किया. मुख्यमंत्री ने पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव में संबोधित करते हुए कहा कि लघु उद्योग देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करते है. राष्ट्र निर्माण और सेवा भावना से लघु उद्योग भारती संगठन काम करता है. पहले गांवों में जो लघु उद्योग चलते थे. वह गांव की अर्थव्यवस्था को मजबूत करते थे. हाट बाजार में उत्पादों का आदान प्रदान होता था. इससे रिश्ते मजबूत बनते थे. 

इस संभाग से मेरा पुराना कनेक्शन है. मैं महीने में एक-दो बार जोधपुर आ ही जाता हूं. जोधपुर शहर सांस्कृतिक एवं सामाजिक शहर है. हस्तशिल्प और उद्योगों की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण शहर है. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तंज कसा. मैं जितना आता हूं उतना तो जोधपुर वाले भी नहीं आते थे. शादी विवाह में काम आने वाले सामान भी गांवों के हाट बाजार में मिल जाते थे. आज लघु उद्योग भारती ने उनके महत्व को पहचाना. ऐसे उद्योग पुनर्जीवित करने का काम कर रहे हैं. इन उद्योगों से महिलाओं को संबल मिल रहा है. हस्तशिल्प ग्रामीण भारत को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है.  

शादी विवाह में काम आने वाले सामान भी गांवों के हाट बाजार में मिल जाते थे. हस्तशिल्प ग्रामीण भारत को मजबूत करने का अहम माध्यम रहा. हस्तशिल्प को सहायता देने की दिशा में काम कर रहा. 1070 दस्तकारों को परिचय पत्र दिए. बुनकर 186 को सम्मानित किया गया. माटी कला बोर्ड के माध्यम से कुम्हारों को चाक दी गई. ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा.