जयपुर: RPA में राज्य स्तरीय पुलिस सम्मेलन-2026 का आयोजन किया जा रहा है. इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सम्मेलन को संबोधित किया. सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि नशे की तस्करी को जड़ से खत्म करने की जरूरत है. राजस्थान में या तो कोई गैंगस्टर्स यहां आए नहीं और आ जाए तो वापस नहीं जाए'. मुम्बई ATS राजस्थान आकर कार्रवाई करती है. गुजरात ATS यहां आकर कार्रवाई करती है. ये एक सोचनीय विषय है.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान वो प्रदेश है जहां से 5 राज्यों की सीमाएं जुड़ी हुई. ऐसे में पुलिस की चुनौती और बढ़ जाती है. हमको एक ऐसा तंत्र विकसित करना है. जो हर अपराध को रोकने में सहायक सिद्ध हो. बेहतर पुलिसिंग के लिए जो भी संशाधन चाहिए. वो सरकार उपलब्ध करवाएगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सम्मेलन में मौजूद सभी माननीयों का आभार जताया.
हर साल सम्मेलन किसी ना किसी प्रदेश की राजधानी में होता है. हमें चुनौतियों को जानकर और समझकर उन्हें दूर करना होगा. उन्होंने कहा कि शातिर अपराधी अपराध करके दूसरे राज्यों में चले जाते हैं. हमें बेहतर पुलिसिंग को लेकर नए कदम उठाने की जरूरत है. पुलिस सूचना तंत्र और खुफिया तंत्र को सशक्त बनाने की जरूरत है. हमें अपराधी से दो कदम आगे आना होगा.
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि नई तकनीक से पुलिसिंग को और मजबूत किया जा सकता है. हम चाहते हैं हमारी पुलिसिंग देश में बेहतर और मॉडल के रूप में जानी जाए. मुख्यमंत्री ने साइबर अपराध पर भी नकेल कसने की जरूरत बताई. नशे की तस्करी को जड़ से खत्म करने की जरूरत है. राजस्थान में या तो कोई गैंगस्टर्स यहां आए नहीं,और आ जाए तो वापस नहीं जाए. मुम्बई ATS राजस्थान आकर कार्रवाई करती है. गुजरात ATS यहां आकर कार्रवाई करती है,ये एक सोचनीय विषय है.