चीनी विदेश मंत्री वांग यी की भारत यात्रा, NSA अजीत डोभाल से सीमा विवाद पर करेंगे बातचीत

चीनी विदेश मंत्री वांग यी की भारत यात्रा, NSA अजीत डोभाल से सीमा विवाद पर करेंगे बातचीत

नई दिल्ली : चीनी विदेश मंत्री वांग यी भारत यात्रा पर आ रहे हैं. अगले हफ्ते दो अहम कूटनीतिक गतिविधियां होने जा रही हैं. चीन के विदेश मंत्री वांग यी 18 अगस्त को भारत आएंगे जिनसे NSA अजीत डोभाल से सीमा विवाद पर बातचीत करेंगे. 

प्रधानमंत्री मोदी भी इस महीने के अंत में चीन जा सकते हैं. शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. वांग यी विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी अलग से मुलाकात करेंगे. वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर 20 अगस्त को रूस जाएंगे. वहां वे अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से मुलाकात करेंगे.