मरूधरा में तेज गर्मी के बीच छाए राहत के बादल, राजस्थान में भीषण गर्मी के बाद मौसम बदला

मरूधरा में तेज गर्मी के बीच छाए राहत के बादल, राजस्थान में भीषण गर्मी के बाद मौसम बदला

जयपुर: मरूधरा में तेज गर्मी के बीच राहत के बादल छाए हुए है. राजस्थान में भीषण गर्मी के बाद मौसम बदल गया. जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग में बादल छाए हुए है. कई जिलों में गर्मी से आंशिक राहत मिली. 

अगले 10–12 दिन में दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होंगे. ऐसे में अगले दो हफ्ते गर्मी सामान्य रहने की संभावना है. कई इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी के आसार है. 

14 मार्च को 8 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया. बीते दिन कोटा में सबसे ज्यादा 38.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. बाड़मेर में तापमान 41 से गिरकर 39.4 डिग्री दर्ज हुआ. 

मरूधरा में तेज गर्मी के बीच छाए राहत के बादल: 
-राजस्थान में भीषण गर्मी के बाद मौसम बदला
-जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग में बादल छाए
-कई जिलों में गर्मी से मिली आंशिक राहत
-अगले 10–12 दिन में दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस होंगे एक्टिव 
-ऐसे में अगले दो हफ्ते गर्मी सामान्य रहने की संभावना
-कई इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी के आसार
-14 मार्च को 8 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
-बीते दिन कोटा में सबसे ज्यादा 38.4 डिग्री तापमान दर्ज
-बाड़मेर में तापमान 41 से गिरकर 39.4 डिग्री हुआ दर्ज