जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर वन एवं पर्यावरण विभाग की बैठक ली. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बांसवाड़ा, सिरोही और उदयपुर में चंदन के वन विकसित करेगी.
उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण पौधों के चयन, उनकी सुरक्षा और रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. साथ ही उन्होंने आगामी पौधरोपण अभियान की सभी तैयारियां समय पर पूरा करने के निर्देश दिए. बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे.वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा वीसी के माध्यम से जुड़े.