जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज राज उन्नति पोर्टल से जुड़े मामलों को लेकर बैठक ली. नगरीय विकास विभाग से संबंधित दो मामलों पर बैठक में विस्तृत चर्चा की गई. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री कार्यालय में राज उन्नति की तीसरी बैठक आयोजित हुई. इस दौरान उन्होंने लगभग 4 हजार 258 करोड़ रुपये की 7 विभागों की 8 परियोजनाओं एवं 2 योजनाओं की प्रगति को लेकर विस्तृत निर्देश दिए. इस दौरान नगरीय विकास विभाग के भी दो महत्वपूर्ण मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई. इनमें पहला महत्वपूर्ण मामला है राजधानी की द्रव्यवती नदी में प्रदूषण रोकने का.
मुख्यमंत्री ने ली राज उन्नति की बैठक:
-राजधानी की द्रव्यवती नदी में प्रदूषण पर CM भजनलाल शर्मा नाराज
-रंगाई-छपाई की इकाईयों से होने वाले प्रदूषण पर जताई नाराजगी
-राज उन्नति की ली तीसरी बैठक में अधिकारियों पर जताई नाराजगी
-प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारियों ने बैठक में बताया
-सांगानेर क्षेत्र में करीब 800 औद्योगिक इकाईयां हैं कार्यरत
-करीब 400 इकाईयों को जोड़ा गया है कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट से
-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बैठक में दी सख्त हिदायत
-मई तक सभी कार्यरत इकाईयों को प्लांट जोड़ने की दी हिदायत
-ताकि इकाईयों से निकलने वाले अपशिष्ट पानी का नहीं हो नदी में प्रवाह
-नदी में प्रदूषण रोकने के लिए बनेगी प्रभावी कार्य योजना
-बैठक में द्रव्यवती नदी को लेकर इस बारे में दिए निर्देश
-CM भजनलाल शर्मा ने UDH-JDA अधिकारियों को दिए निर्देश
-नदी के प्रवाह क्षेत्र में जहां भी प्रदूषण रोकने की हो जरूरत
-वहां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने के दिए निर्देश
-ताकि द्रव्यवती नदी को किया जाए पूरी तरह से प्रदूषण रहित
-उन्होंने नगर निगम अधिकारियों दी सख्त हिदायत
-नदी में गिरने वाले सीवरेज के आठ प्वॉइंट्स को करें तुरंत बंद
-सुशीलपुरा में नदी में आ रहे सीवरेज को लेकर बैठक में हुई चर्चा
-अधिकारियों ने बताया कि जेडीए की ओर से किया जा रहा है काम
-सीवरेज को डाइवर्ट करने के लिए पाइप लाइन डालने का काम
-इस योजना में यहां के सीवरेज को भेजा जाएगा तरूछाया नगर STP
-CM भजनलाल शर्मा ने जून तक यह काम पूरा करने के दिए निर्देश
इस बैठक में राजधानी के सहकार मार्ग स्थित इमलीवाला फाटक पर जाम की समस्या से निवारण पर मंथन किया गया. हालांकि राज्य सरकार की ओर से बजट में यहां फ्लाई ओवर बनाने की घोषणा की गई थी. लेकिन बाद में इस योजना को जाम की समस्या के निराकरण के लिहाज से नहीं माना गया उपयुक्त. इसके बाद जेडीए की ओर से दूसरी योजना प्रस्तावित की गई. इसको लेकर आज बैठक में भी हुई चर्चा. चर्चा के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जेडीए की योजना पर मुहर लगा दी.
सहकार मार्ग पर जाम से मिलेगी निजात:
-सहकार मार्ग पर इमलीवाला फाटक पर जाम से मिलेगी निजात
-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जेडीए की योजना पर लगाई मुहर
-राज उन्नति की आज ली तीसरी बैठक में लगाई मुहर
-जेडीए की इस योजना की लागत है करीब 22 करोड़ 80 लाख
-मुख्यमंत्री की अब मुहर लगने के बाद जेडीए जारी करेगा निविदा
-इस योजना के तहत इमलीवाला फाटक से आगे होगा निर्माण
-फाटक से आगे शनि मंदिर के पास निर्मित की जाएगी सर्विस लेन
-इस सर्विस लेन से फाटक की तरफ होगा वाहनों का आवागमन
-इसके चलते फाटक बंद होने वाहन खड़े होने कारण नहीं लगेगा जाम
-मुख्य सहकार मार्ग पर इस योजना के चलते नहीं लगेगा जाम
-वहीं फाटक के सामने स्थित रोड कट को कर दिया जाएगा बंद
-फाटक पर यातायात दबाव कम करने के लिए निर्मित होगा अंडरपास
-करतारपुरा अंडरपास के ही एक और फाटक किया जाएगा निर्मित
-मौजूदा अंडरपास से वाहन सहकार मार्ग से जाएंगे सुदर्शनपुरा की तरफ
-नए अंडरपास से सुदर्शनपुरा से सहकार मार्ग की तरफ जाएंगे
जयपुर शहर के इन दोनों मामलों को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश पर कितना हुआ काम इसको लेकर राज उन्नति पोर्टल के माध्यम से नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी.