सीएम भजनलाल शर्मा के चुनावी मैराथन दौरे, मंजू शर्मा की नामांकन रैली में होंगे शामिल

लोकसभा चुनाव के रण के बीच सभी पार्टियां अपने प्रचार प्रसार में जुटी हुई है. जनसभाओं से लेकर रैली के माध्यम से वोट बैंक को साधने की कोशिश की जा रही है. इसी कड़ी में आज सीएम भजनलाल शर्मा अलवर और करौली दौरे पर रहेंगे. 
विस्तार में

जयपुरः लोकसभा चुनाव के रण के बीच सभी पार्टियां अपने प्रचार प्रसार में जुटी हुई है. जनसभाओं से लेकर रैली के माध्यम से वोट बैंक को साधने की कोशिश की जा रही है. इसी कड़ी में आज सीएम भजनलाल शर्मा अलवर और करौली दौरे पर रहेंगे. 

कार्यक्रम के मुताबिक सीएम भजनलाल सुबह 10 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे. जहां वो जयपुर शहर लोकसभा प्रत्याशी मंजू शर्मा की नामांकन रैली में शामिल होंगे. सुबह 11 बजे अलवर में भूपेंद्र यादव की नामांकन रैली में शामिल होंगे. इसके बाद सुबह 11:30 बजे अलवर के कंपनी मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे. 

दोपहर 12:40 बजे सीएम भजनलाल शर्मा अलवर से करौली के लिए रवाना होंगे. जहां वो दोपहर 1:40बजे प्रत्याशी इंदु देवी जाटव की नामांकन रैली में शामिल होंगे. और फिर दोपहर 3:00 बजे सीएम जयपुर के लिए रवाना होंगे.