राजस्थान के पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ता मामलात विभाग की बड़ी कार्रवाई, 60 पंप के 103 नोजल सीज

राजस्थान के पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ता मामलात विभाग की बड़ी कार्रवाई, 60 पंप के 103 नोजल सीज

जयपुर : राजस्थान के पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ता मामलात विभाग की बड़ी कार्रवाई हुई है. 5 मई से 18 मई तक 23 जांच दलों ने निरीक्षण किया. इस दौरान शॉर्ट सप्लाई पर 60 पंप के 103 नोजल सीज किए गए हैं. शॉर्ट डिलीवरी के मामलों में जयपुर में 3 पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई करते हुए 12 नोजल सीज किए हैं.

नागौर में 4 पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई करते हुए 11 नोजल सीज किए है. बाड़मेर में 6 पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई करते हुए 10 नोजल सीज किए है. सिरोही में 7 पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई करते हुए 9 नोजल सीज किए है. दौसा में 2 पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई करते हुए 7 नोजल सीज किए है. भरतपुर में 4 पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई करते हुए 6 नोजल सीज किए है. 

अलवर में 2 पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई करते हुए 5 नोजल सीज किए है. जोधपुर एवं पाली में 4-4 पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई करते हुए 5-5 नोजल किए सीज किए है. सीकर में 1 पेट्रोल पंप पर कार्रवाई करते हुए 4 नोजल सीज किए है. अजमेर एवं भीलवाड़ा में 3-3 पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई करते हुए 4-4 नोजल सीज किए है.

जैसलमेर में 4 पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई करते हुए 4 नोजल सीज किए है. बीकानेर में 1 पेट्रोल पंप पर कार्रवाई करते हुए 3 नोजल सीज किए है. कोटा एवं उदयपुर में 2-2 पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई करते हुए 3-3 नोजल सीज किए है. डूंगरपुर में 3 पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई करते हुए 3 नोजल सीज किए किए है.

इसी प्रकार झालावाड़ एवं झुंझुनूं में 2-2 पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई करते हुए 2-2 नोजल एवं सवाई माधोपुर में 1 पेट्रोल पंप पर कार्रवाई करते हुए 1 नोजल सीज किया है. इसके अतिरिक्त 72 पेट्रोल पंपों पर विधिक माप विज्ञान नियमों के उल्लंघन पाए गए. इन मामलों में कुल 68,500 रुपए का जुर्माना लगाया गया है.