बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग, पूरे शहर में कराई गई ए- श्रेणी की नाकाबंदी

राजधानी जयपुर में बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग हुई. रामनगरिया थाना इलाके की घटना बताई जा रही है. दरअसल पुलिस थाने में दर्ज दुष्कर्म के मामले में वांटेड चल रहे बदमाश को पकड़ने पहुंची थी. जिस मकान पर पुलिस ने दबिश दी. 
विस्तार में

जयपुरः राजधानी जयपुर में बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग हुई. रामनगरिया थाना इलाके की घटना बताई जा रही है. दरअसल पुलिस थाने में दर्ज दुष्कर्म के मामले में वांटेड चल रहे बदमाश को पकड़ने पहुंची थी. जिस मकान पर पुलिस ने दबिश दी. 

वहां कोई दूसरा बदमाश मौजूद था. जिसने पुलिस टीम को देख फायरिंग की. इस दौरान छर्रा लगने से एक कांस्टेबल घायल हुआ. फायरिंग के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. इस दौरान अपने साथियों के साथ काले रंग की स्कॉर्पियो में बदमाश फरार हुआ. बदमाश की तलाश में पूरे शहर में ए- श्रेणी की नाकाबंदी कराई गई है. पुलिस की अनेक टीमें फरार बदमाश की तलाश कर रही है.