प्रदेश के बांधों के जलस्तर का वर्तमान आंकड़ा जारी, बांधों में 15 जून तक कुल भराव क्षमता का 44.52 प्रतिशत पानी

प्रदेश के बांधों के जलस्तर का वर्तमान आंकड़ा जारी, बांधों में 15 जून तक कुल भराव क्षमता का 44.52 प्रतिशत पानी

जयपुरः प्रदेश के बांधों के जलस्तर का वर्तमान आंकड़ा जारी किया गया है. बांधों में 15 जून तक कुल भराव क्षमता का 44.52 प्रतिशत पानी है. पिछले साल 17 जून को कुल भराव क्षमता का 43.48 प्रतिशत पानी था. 24 घंटे के दौरान कुल भराव क्षमता में 5.84 एमक्यूएम पानी की कमी आयी. प्रदेश में मात्र 5 बांध लबालब जबकि 319 बांध खाली हो चुके है. जयपुर जोन के बांधों में कुल भराव क्षमता का 47.29 प्रतिशत पानी है.     

भरतपुर जोन के बांधों में कुल भराव क्षमता का 23.51 प्रतिशत पानी है. जोधपुर जोन के बांधों में कुल भराव क्षमता का 19.08 प्रतिशत पानी है. कोटा जोन के बांधों में कुल भराव क्षमता का 55.07 प्रतिशत पानी, बांसवाड़ा जोन के बांधों में कुल भराव क्षमता का 43.28 प्रतिशत पानी, उदयपुर जोन के बांधों में कुल भराव क्षमता का 36.13 प्रतिशत पानी है.